पटना ग्रामीण: पटना SSP ने वकील हत्याकांड का किया खुलासा, 8 अभियुक्त गिरफ्तार
बीते 13 जुलाई को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक राजपथ पर वकील जितेंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के जरिए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।