गांगड़तलाई: चरकनी रोड पर 8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी फरार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चरकनी रोड के पास कार्रवाई करते हुए करीब 8 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार गदेडिया क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह रास्ता बदलकर भागने लगा।