कनवास: 398 ग्राम गांजे के साथ 1 आरोपी को देवली से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 17, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी घासीलाल पुत्र प्रभुलाल ब्राहम्ण को देवली से 398 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।