कनवास: दरा-कनवास रोड़ से पुलिस ने 20 लाख की नशे की खेप पकड़ी, बदमाश लग्जरी कार छोड़कर भागे, 306 किलो 290 ग्राम डोडाचूरा बरामद
Kanwas, Kota | Nov 12, 2024 कनवास पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए लग्जरी कार से 306 किलो 290 ग्राम डोडाचुरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत 20 लाख रूपए के आसपास बताई गई है। नशे की ये खेप झालावाड़ की तरफ से कोटा की तरफ लाई जा रही थी। रास्ते में पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर नाकाबंदी तोड़कर भागे। फिर बीच में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।