कनवास: शिव मानस मंदिर से शुरू हुई महाकाल की पालकी यात्रा, हर का हरि से हुआ मिलन, शिव ने नारायण को सौंपा सृष्टि का कार्यभार
Kanwas, Kota | Nov 15, 2024 उज्जैन महाकालेश्वर की तर्ज पर हरिहर मिलन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर बाबा महाकाल ने सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंप दिया। इस दौरान देर रात 9 बजे शिव मानस मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन कर यात्रा शुरू की गई। इस दौरान महाकाल की पालकी नृत्य कलाकारों, बंदौरी नृत्य और डमरू, झालर की झंकार के साथ भ्रमण किया।