कनवास: सुविधा नगर में श्याम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन, श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके
Kanwas, Kota | Nov 14, 2024 सुविधा नगर स्थिति श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर एक शाम खाटू वाले के नाम" भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन बुधवार देर रात करीब 8 बजे ज्योत जलाकर शुरू किया गया। जिसमे श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में कोटा, भावानीमंडी के गायक कलाकारों ने भजनों से खाटू श्याम को रिझाया।