कनवास: बीड़ मंडी टोल प्लाजा बिना पार किए ही कार के फास्टैग से कटे ₹120, पीड़ित ने एनएचआई को 1033 पर कराई शिकायत
Kanwas, Kota | Nov 14, 2024 आपको बता दे कि गुरुवार को बिना टोल प्लाजा पार किए एक कार के फास्टैग से पैसे कटने का मामला सामने आया है। कार मालिक ने देर शाम करीब 8 बजे जब अपने फास्टैग से पैसे कटने का मैसेज देखा तो मामले का पता चला। मामला बीड़ मंडी टोल प्लाजा का है। दरअसल कार मालिक सुकेत के जुल्मी रोड़ पर निवास करता है। वही से कार मालिक अपने परिवार को लेकर सोयत गए थे।