कनवास: शिव मानस मंदिर में हरि हर मिलन यात्रा के दौरान व्यवस्था संभालने वालों को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
Kanwas, Kota | Nov 16, 2024 हरि हर मिलन कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने वाले सदस्यों का युवा शक्ति ने शनिवार शाम करीब 7 बजे शिव मानस मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान पालकी यात्रा की व्यवस्था सम्भालने वाले सदस्यों को आमंत्रित कर जिम्मेदारियों को निभाने और समर्पित कार्य करने को लेकर प्रतीक चिन्ह और दुप्पटा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।