हरिद्वार: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हिंदू रक्षा सेना ने शिवमूर्ति चौक पर फूंका पुतला
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान पर हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और संसद के स्पीकर ओम बिड़ला से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मांग की। हिंदू रक्षा सेना के अनुसार राहुल गांधी ने सनातन हिन्दू धर्म को हिंसक बताया जिसके लिए वे सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से माफी मांगे।