हरिद्वार: सिडकुल, रानीपुर और ज्वालापुर पुलिस ने नए कानून के लिए लोगों को किया जागरूक
1 जुलाई से लागू हुए नए कानून को लेकर थाना सिडकुल कोतवाली रानीपुर और ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन किया। स्थानीय लोगों को गोष्ठी में बुलाकर नए कानून के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे नए कानून के बारे में पूरी जानकारी रखें और समाज में भाईचारे और सौहार्द के साथ जीवन जिएं। इस दौरान कई कानून विशेषज्ञों ने भी अपनी राय रखी।