हरिद्वार: बैरागी कैंप और बजरी वाला में कनखल पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, पुलिस एक्ट में किए गए मकान मालिकों के चालान
सोमवार को कनखल पुलिस ने बैरागी कैंप और बजरी वाला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। रोजगार की तलाश में इन क्षेत्रों में बाहर से आकर कई लोग निवास करते है, लेकिन मकान मालिक पुलिस को बिना सूचित किए इन्हे किराए के कमरे उपलब्ध कराते हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान 14 चालान काट कर 15 हजार रुपए वसूले और सभी को सत्यापन कराने की चेतावनी दी।