हरिद्वार: टिहरी विस्थापित कॉलोनी में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मानसून सीजन शुरू होते ही सरीसर्प जीवों का निकलना शुरू हो गया है, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अचानक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग ने घंटे भर की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़ कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से सरीसर्प को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की है।