हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने लालढांग क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को तीन नए कानूनों के प्रति किया जागरूक
आज से पूरे देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। श्यामपुर थाना पुलिस ने आज लालढांग क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया और ग्रामीणों को इन तीन नए कानून के प्रति जागरूक किया। बता दे कि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के सभी थाने और कोतवाली की पुलिस जागरूकता अभियान चला रही हैं। श्यामपुर थाना पुलिस ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया है।