हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने नगर निगम के साथ रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम और व्यस्त बाजारों में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान
आगामी कांवड़ मेले की तैयारियां में जिला और पुलिस प्रशासन जुट गया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ CO ज्वालापुर शांतनु पराशर की अगुवाई में ज्वालापुर पुलिस ने व्यस्त क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकानें भी हटाई गईं। कांवड मेले के दौरान इसी रास्ते से पैदल कांवड़ियों को रवाना किया जायेगा।