Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#trendingreelsvideo #viral video #trnveersingh #sonuofdeoria #deoriapolice #trending video #khukhundoo ke boy hai

Salempur, Deoria | Mar 20, 2025

MORE NEWS

देवरिया: जल निगम, सिंचाई और बाढ़ परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

देवरिया, 04 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जल निगम, विद्युत, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप एवं बाढ़ विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य में बाधा बने विद्युत पोलों को समय पर शिफ्ट न किए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सदर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।

ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए सलेमपुर में 8, सदर में 15, रुद्रपुर में 3, बरहज में 2 तथा भाटपाररानी में 1 स्थान पर भूमि की आवश्यकता है। इस पर डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पेयजल और सड़कों की मरम्मत पर जोर

डीएम ने जल निगम (ग्रामीण एवं नगरीय) को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पेयजल पाइपलाइन की जांच कर अंतिम छोर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिंचाई और बाढ़ तैयारियों की समीक्षा

सिंचाई विभाग को रजवाहों की सफाई, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और कार्यों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बाढ़ विभाग को निर्माणाधीन परियोजनाएं समय पर पूरी करने, कानूनगो के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कराने तथा संभावित बाढ़ शिविरों के लिए विद्यालयों की सूची और प्रधानाचार्यों के मोबाइल नंबर तैयार रखने को कहा गया।

डीएम ने बाढ़ राहत सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की कमी न हो।

किसानों को निःशुल्क बोरिंग और जल संरक्षण पर फोकस

लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने, निःशुल्क बोरिंग सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी ढंग से लागू कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

डीएम की दोटूक चेतावनी

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी परियोजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं। किसी भी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#Deoria #DeoriaNews #DeoriaPost #DMDeoria #MadhusudanHulgi #JalNigam #Irrigation #FloodControl #ElectricityDepartment #Development #UttarPradeshNews

देवरिया: जल निगम, सिंचाई और बाढ़ परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश देवरिया, 04 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जल निगम, विद्युत, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप एवं बाढ़ विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य में बाधा बने विद्युत पोलों को समय पर शिफ्ट न किए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सदर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में बताया गया कि ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए सलेमपुर में 8, सदर में 15, रुद्रपुर में 3, बरहज में 2 तथा भाटपाररानी में 1 स्थान पर भूमि की आवश्यकता है। इस पर डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पेयजल और सड़कों की मरम्मत पर जोर डीएम ने जल निगम (ग्रामीण एवं नगरीय) को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पेयजल पाइपलाइन की जांच कर अंतिम छोर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई और बाढ़ तैयारियों की समीक्षा सिंचाई विभाग को रजवाहों की सफाई, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और कार्यों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बाढ़ विभाग को निर्माणाधीन परियोजनाएं समय पर पूरी करने, कानूनगो के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कराने तथा संभावित बाढ़ शिविरों के लिए विद्यालयों की सूची और प्रधानाचार्यों के मोबाइल नंबर तैयार रखने को कहा गया। डीएम ने बाढ़ राहत सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की कमी न हो। किसानों को निःशुल्क बोरिंग और जल संरक्षण पर फोकस लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने, निःशुल्क बोरिंग सुविधा प्राथमिकता से उपलब्ध कराने तथा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी ढंग से लागू कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। डीएम की दोटूक चेतावनी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी परियोजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं। किसी भी प्रकार की शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। #Deoria #DeoriaNews #DeoriaPost #DMDeoria #MadhusudanHulgi #JalNigam #Irrigation #FloodControl #ElectricityDepartment #Development #UttarPradeshNews

Salempur, Deoria | Aug 4, 2026

कैबिनेट बैठक के बाद एक छतरी के नीचे निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या #keshavprasadmaurya #brajeshpathak #viralvideos #upnews #pmmodi

कैबिनेट बैठक के बाद एक छतरी के नीचे निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या #keshavprasadmaurya #brajeshpathak #viralvideos #upnews #pmmodi

Salempur, Deoria | Aug 4, 2026

देवरिया पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, अब तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त निगरानी

#देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए देवरिया पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के प्रयासों से यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने देवरिया पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है।

यह हाईटेक वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। वाहन में लगी स्पीड राडार गन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की गति का सटीक मापन करेंगे। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा वाहन में ब्रेथ एनालाइजर भी लगाया गया है, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। वहीं, लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा।

एसपी अभिजित आर. शंकर ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात प्रवर्तन और अधिक तकनीकी एवं प्रभावी होगा।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

#Deoria #DeoriaPolice #TrafficPolice #RoadSafety #UPPolice #AbhijitRShankar #DeoriaPost #BreakingNews

देवरिया पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, अब तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त निगरानी #देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए देवरिया पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के प्रयासों से यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने देवरिया पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। यह हाईटेक वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। वाहन में लगी स्पीड राडार गन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की गति का सटीक मापन करेंगे। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वाहन में ब्रेथ एनालाइजर भी लगाया गया है, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। वहीं, लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा। एसपी अभिजित आर. शंकर ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात प्रवर्तन और अधिक तकनीकी एवं प्रभावी होगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। #Deoria #DeoriaPolice #TrafficPolice #RoadSafety #UPPolice #AbhijitRShankar #DeoriaPost #BreakingNews

Salempur, Deoria | Aug 4, 2026

🙏 जय बजरंगबली! 🚩
"संकट मोचन हनुमान, कृपा करो भगवान।
बारीपुर धाम के दिव्य दर्शन से सभी भक्तों का जीवन मंगलमय हो।"
#बारीपुरधाम #हनुमानजी #जयश्रीराम #जयबजरंगबली #देवरिया #BaripurDham #HanumanMandir #Deoria #DivyaDarshan

🙏 जय बजरंगबली! 🚩 "संकट मोचन हनुमान, कृपा करो भगवान। बारीपुर धाम के दिव्य दर्शन से सभी भक्तों का जीवन मंगलमय हो।" #बारीपुरधाम #हनुमानजी #जयश्रीराम #जयबजरंगबली #देवरिया #BaripurDham #HanumanMandir #Deoria #DivyaDarshan

Salempur, Deoria | Aug 4, 2026

देवरिया: डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और 100% छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देवरिया, 03 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और खंड विकास अधिकारी (BDO) आपसी समन्वय से कार्य करें तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी बीईओ को नियमित विद्यालय निरीक्षण करने और निरीक्षण में मिली कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मान्यता प्राप्त एवं अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों को 'सक्षम विद्यालय' की श्रेणी में लाने के लिए डीसी, डाइट प्राचार्य एवं अन्य नामित अधिकारियों का निरीक्षण रोस्टर तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संकुल की बैठकें नियमित हों तथा कायाकल्प योजना के 19 मानकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और अन्य शैक्षिक संसाधनों की भी समीक्षा की जाए।

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालयों में पठन-पाठन, शैक्षिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों तथा बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम 20 विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण कर छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में डीएम ने डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए। जिन विद्यालयों में उपस्थिति कम मिलेगी या निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Deoria #DeoriaPost #BasicEducation #DMDeoria #SchoolInspection #NIPUNBharat #Education #UttarPradesh #DeoriaNews

देवरिया: डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और 100% छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया, 03 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और खंड विकास अधिकारी (BDO) आपसी समन्वय से कार्य करें तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी बीईओ को नियमित विद्यालय निरीक्षण करने और निरीक्षण में मिली कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मान्यता प्राप्त एवं अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों को 'सक्षम विद्यालय' की श्रेणी में लाने के लिए डीसी, डाइट प्राचार्य एवं अन्य नामित अधिकारियों का निरीक्षण रोस्टर तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संकुल की बैठकें नियमित हों तथा कायाकल्प योजना के 19 मानकों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान निपुण तालिका, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और अन्य शैक्षिक संसाधनों की भी समीक्षा की जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालयों में पठन-पाठन, शैक्षिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों तथा बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम 20 विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण कर छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएम ने डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए। जिन विद्यालयों में उपस्थिति कम मिलेगी या निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Deoria #DeoriaPost #BasicEducation #DMDeoria #SchoolInspection #NIPUNBharat #Education #UttarPradesh #DeoriaNews

Salempur, Deoria | Aug 3, 2026