ग्यारसपुर: KCC लोन के लिए सरपंच की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर लगाने का आरोप
ग्यारसपुर क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन लेने के लिए सरपंच की कथित फर्जी मुहर और हस्ताक्षर इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। ग्राम मेहदोन निवासी भीकम सिंह राजपूत पर ग्राम पंचायत बंजारिया के सरपंच गजराज सिंह लोधी ने आरोप लगाया है। मामला दीवानगंज स्थित इंडसइंड बैंक में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सामने आया। बैंक कर्मचारी सरपंच के घर पहुंचे।