बौंसी: डीएम के निर्देश पर बीपीआरओ ने डहुआ गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Nov 4, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सोमवार करीब 11 बजे बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार डहुअा गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का निरीक्षण किया गया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशन पर डहुआ गांव में 15 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को आभार व्यक्त किया।