बौंसी: छठ पर्व पर पापहरनी सरोवर में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Bausi, Banka | Nov 5, 2024 लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर मंगलवार सुबह 6:00 बजे से ही मंदार स्थित पापहरनी सरोवर में स्नान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। प्रखंड क्षेत्र एवं सीमावर्ती राज्यों से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पापहरनी सरोवर में स्नान करने के लिए पहुंचे। स्नान करने के बाद छठ व्रतियों का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ।