बौंसी: पांडे टोला हॉल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Bausi, Banka | Nov 3, 2024 बौंसी बांका-मंदार हिल हंसडीहा रेल खंड पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे पांडे टोला हाल्ट के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम बाजार का नंदकेश्वर चौधरी बताया जाता है। मृतक सुबह टहलने के लिए निकला हुआ था। इसी क्रम में वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।