बौंसी: छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम ने पापहरनी सरोवर में मोर्चा संभाला
Bausi, Banka | Nov 5, 2024 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से मंगलवार करीबी 11:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने पापहरनी सरोवर में मोर्चा संभाल लिया। पटना बिहटा से पहुंचे एसडीआरएफ के एसआई गुण सागर सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्य टीम पापहरनी सरोवर के चारों ओर छठ पूजा के दौरान गश्त करती रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग किया जाएगा।