बौंसी: जंगली मोड़ के पास से पुलिस ने 28 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Nov 4, 2024 प्रखंड के बंधुआ कुरावा पुलिस ने जंगली मोड़ समीप से सोमवार करीब 8 बजे एक शराब तस्कर को 28 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलबारी गांव निवासी मंदेश्वर यादव के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। 28 बोतल में कुल 13.875 लीटर शराब जब्त किया गया।