मंझनपुर: डीएम ने अपात्रों को पात्र दिखाकर बनाई गई पीएम आवास रिपोर्ट पर जताई नाराज़गी, अधिकारियों को रिपोर्ट सुधारने का दिया निर्देश
जिला अधिकारी मधुसूदन ने रविवार शाम एक पत्र जारी करते हुए सभी एसडीएम तहसीलदार और अधिशासी अधिकारियों से कहा कि पीएम आवास योजना के लाभ की रिपोर्ट में गड़बड़ी है।कई शिकायतें आई है कि अपात्रों को पात्र बनाकर रिपोर्ट लगाई गई है।शासन की मंशानुरूप उचित नहीं है।नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि जल्द ही उन जाँच कर्ताओं से रिपोर्ट दुरुस्त करवाए वरना कार्रवाई की जाएगी।