मंझनपुर: जिले के किसानों की 50 प्रतिशत फसल बारिश से हुई बर्बाद, भाकियू जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने दी जानकारी
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि भाकियू (राजनैतिक) का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात कर सीएम को मुवायजे का पत्र देगा।बताया- तेज़ हवाओं व बारिश के चलते किसानों की 50% फसल बर्बाद हो गई है।खेतों में जमा पानी सूखने में वख्त लगेगा।कहा- कमसेकम किसानों की लागत का मुवायजा मिलना चाहिए, ताकि राहत मिल सके।