मंझनपुर: भैला मकदूमपुर गांव में शव पहुंचते ही परिजनों ने किया रोड जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस ने मामला कराया शांत
भैला मकदूमपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध हालात में ज़हर खाने से 35 वर्षीय युवक शिव नारायण की मौत हो गई। मरने से पहले उसने अपनी मां से कहा– अम्मा मुझे बचा लो, मुझे ज़हर दिया गया है, अब परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए महिला और उसके पति समेत तीन लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है। वहीं रविवार को शव ले जाकर परिजनों ने सड़क जाम किया और कार्रवाई की मांग की है।