मंझनपुर: पड़री गाँव में बिजली के खंभे से खेत में गिरी चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
मोहब्बतपुर पइंसा थाना इलाके के पड़री गांव में रविवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी।गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई और एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।गांव के लोगों ने बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया है।गांव के रहने वाले जय सिंह यादव का यह खेत था।मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी योगेश ने कहा कि रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।