मंझनपुर: आंबेडकर जयंती से पहले मंझनपुर समेत कौशांबी में स्वच्छता अभियान चला, पार्कों व प्रतिमाओं की हुई सफाई
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार मंझनपुर समेत जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को समय 2 बजे आंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व जिले के सभी वार्डों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में स्थित आंबेडकर पार्कों और बाबा साहब की प्रतिमाओं की विशेष सफाई कराई गई। यह स्वच्छता अभियान 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा