मंझनपुर: अढौली गांव में बाइक धीरे चलाने की बात पर दबंग भड़का, दंपति और बेटी को पीटा, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढौली गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। सड़क पर बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर एक दबंग युवक ने दंपति और उनकी बेटी को लाठी-डंडों से पीट डाला। पीड़ित परिवार ने महेवाघाट थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर रविवार को समय 3 बजे मंझनपुर पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।