गहमर पुलिस ने सेवराई कस्बे में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (CO) श्री अनिंद्य विक्रम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक गहमर ने पुलिस बल के साथ कस्बा सेवराई में पैदल गश्त किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
Sevrai, Ghazipur | Nov 2, 2026