कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चोचकपुर घाट मेले का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गाजीपुर, 23 नवंबर 2026। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर जनपद में प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना करंडा क्षेत्र स्थित चोचकपुर घाट मेले का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट एवं मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार सतर्कता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। #GhazipurNews #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 23, 2026