रायडीह: 2 किलोमीटर की दूरी पर भी कुकुर सेपटा गांव विकास से दूर, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
Raidih, Gumla | Sep 6, 2026 श्रमदान से बना रहे नाली और सुधार रहे बदहाल सड़क रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत कुकुर सेपटा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था का इंतजार छोड़कर खुद ही गांव की बदहाल सड़क और नाली की समस्या दूर करने का बीड़ा उठाया। बरसात के दिनों में गांव की सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो जाती है कि लोगों का आवागमन तक मुश्किल हो जाता है।