माह अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान कर दी विदाई
--
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन की अध्यक्षता में माह अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत हुए 10 शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत द्वारा सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को शॉल,श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई गई।
सम्मान समारोह में सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीयकर्मी आने वाले दूसरे पड़ाव के अमूल्य क्षण अपने परिवार एवं समाज की सेवा में दें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए जो कार्य पूर्ण नही कर पाए,उन कार्यो को पूरा करें। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह में श्री रतनलाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय अशोकनगऱ श्री सुरेश सिंह रघुवंशी सी.एम.एच.ओ. कार्यालय अशोकनगर, श्री दयाराम मौरे बी.ई.ओ. कार्यालय अशोकनगर, श्री तारा सिंह यादव बी.ई.ओ. कार्यालय अशोकनगर, श्री चंद्रेश कुमार शर्मा बी.ई.ओ. कार्यालय मुंगावली, श्रीमती जीजाबाई चौहान बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ, श्रीमती ज्योति शर्मा बी.ई.ओ.कार्यालय ईसागढ, श्री कमल सिंह रघुवंशी बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ़, श्री प्रकाश नारायण व्यास बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ एवं श्री रामभरोसे जाटव बी.ई.ओ. कार्यालय ईसागढ के सेवानिवृत्त होने सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री तारा सिंह यादव द्वारा अपने सेवानिवृत्त के दिवस संघर्ष का तारा कविता संग्रह का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिन्डोस्कर,डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान, सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar