नगर परिषद मुंगावली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को नगर परिषद मुंगावली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर निराकरण मौके पर ही कराया जाता है। ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण मौके पर निराकरण संभव नहीं हो पाता, उन समस्याओं का निराकरण निर्धारित सीमा में निराकरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जनता का विश्वास इन शिविरों में बढ़ रहा है। सरकार की सोच अनुसार पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की आप की सरकार आपके द्वारा आकर आमजन को सम्मान देकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया की जनता का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इसी दायित्व को सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में हुआ हितलाभ का वितरण
कार्यक्रम में मुंगालवी विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण किया गया। राजस्व विभाग विभाग के माध्यम से चार हितग्राही को बीपीएल कार्ड, दो को आर्थिक सहायता, जुगराम अहिरवार, लक्ष्मण सिंह, आकाश सिंह को मकान क्षति, करतार सिंह को कुआं की क्षति के लिए 25000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि, शिवानी अहिरवार को चार लाख रुपए, गौतम कटारिया को 45000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। नगर परिषद मुंगावली के माध्यम से तीन हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन, एक हितग्राही को कल्याणी पेंशन , दो को संबल योजना के कार्ड का वितरण, एक हितग्राही का नामांतरण, 12 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी प्रकार पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों गुलाब सिंह,रणवीर सिंह एवं सम्राट सिंह को कृषि यंत्रों के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जनपद पंचायत मुंगावली के अंतर्गत संबल योजना अंतर्गत श्रीमती गीताबाई पाल, अनीता बाई, ममता बाई, सुषमा सेन ,कुसुम एवं राजकुमारी लोधी को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कल्याणी एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत रजनी वंशकार राम प्रसाद सुशीला बाई मालती भाई गुलाब भाई बसीर खान एवं गौरी भाई को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को पशुपालन/कुक्कट पालन हेतु स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 4 स्व सहायता सहायता समूह को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 बच्चों को जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा श्रीमती अनामिका अहिरवार को मसाला उद्योग हेतु 03 लाख 40 हजार रूपये की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मृत्युंजय साहू, अंशुल सुमन, नितिन रजक, मोहम्मद निसार, मनोज केवट, कैलाश नारायण, अखिलेश एवं कृष्ण पाल को उद्योग हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में नवीन उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों द्वारा सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई।
गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के अंतर्गत वृंदावन ग्राम मल्हारगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंगल सिंह गुर्जर को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार सोनू राय को 50000, तृतीय पुरस्कार रामचंद्र दास को 25000 का प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीतू ग्वाल, सांसद प्रतिनिधि श्री पुष्पेन्द्र दांगी,मनीष मोदी,दीपक पालीवाल,मुकेश तांमरे,रंजीत राजपूत,मनोज शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एसडीएम श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव,सीईओ जनपद पंचायत श्री आलोक इटोरिया सहित अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
Brijendra Singh Yadav
#JanVishwasAbhiyan2026
#ashoknagar