पिपरा: पिंजरही गांव में एक माह से 25 केवीए ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीणों ने 63 केवीए नया ट्रांसफार्मर मांगा
Pipra, Palamu | Sep 3, 2026 पीपरा प्रखंड क्षेत्र के तेंदुई पंचायत अंतर्गत पिंजरही गांव में एक माह से बिजली संकट बना हुआ है। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक महीने पहले जल गया, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है। इसके कारण ग्रामीण अंधेरी रात में रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और खेतों की पटवन बाधित है।