बलिया ने आज अपना एक जनप्रिय, संघर्षशील और जनहित के लिए सदैव मुखर रहने वाला नेता खो दिया। रसड़ा विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का आकस्मिक निधन पूरे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने केवल राजनीति नहीं की, बल्कि बलिया के विकास के लिए अनेक मुद्दों को मजबूती से उठाया। बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना उनका एक बड़ा सपना था, जिसके लिए उन्होंने विधानसभा में आवाज़ बुलंद की और आवश्यकता पड़ने पर अपनी निजी भूमि तक देने की घोषणा की। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सपने, उनके संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏😭
Ballia, Ballia | Aug 7, 2026