Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
2017nowpm
Ballia, Ballia
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
रतसर कला में जमीन बंटवारे में युवक की मौत का मामला: SP को दिया माँग-पत्र
Ballia, Ballia | Nov 22, 2026
*थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के आदेशानुसार कुल 31 मुकदमें से सम्बन्धित कुल 540 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण ।* उल्लेखनीय है कि काफी समय से थानों में अवैध शराब जमा है जिसके निस्तारण हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है । *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया डॉ0 ईरज राजा* के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया । इसी क्रम में जनपद के थाना बांसडीह रोड पर अवैध शराब के 31 मुकदमें से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में श्रीमान न्यायालय सिविल जज (सी0 डी0) एफ0टी0सी0/ए0सी0जे0 एम0 जनपद बलिया द्वारा गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में दिनांक 21.11.2026 को थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 31 मुकदमें में (445 लीटर कच्ची व 95 लीटर अग्रेजी) कुल 540 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया गठित कमेटी श्रीमान् उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर, श्री आलोक कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी सर्किल बैरिया जनपद बलिया, श्रीमान आबकारी निरीक्षक सदर श्री विनय राय, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड श्री राजेश बहादुर सिंह की उपस्थिति में कराया गया । उक्त समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी । *अबैध शऱाब से सम्बन्धित कुल अभियोगो की संख्या – 31* *विनष्ट कराये गये अबैध शराब की मात्रा- लगभग 540 लीटर* *शराब विनिष्टीकरण हेतु गठित टीम का विवरण –* 1. उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर 2. श्री आलोक कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी सर्किल बैरिया जनपद बलिया । 3. श्री विनय राय आबकारी निरीक्षक सदर बलिया । 4. थानाध्यक्ष श्री राजेश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड, बलिया । *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Nov 22, 2026
*दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली के चंद्रशेखर नगर चौकी क्षेत्र के मनोज राय पुत्र श्री लक्ष्मण राय निवासी माल्देपुर द्वारा सूचना दी गई कि मेरे भाई विशाल राय को चार लोगों के द्वारा क्रमश: अनुभव राय, अजय पाण्डे, शाहिल सिंह,आशीष सिंह द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया है। जिससे विशाल राय को गंभीर चोट लगी है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उचित उपचार हेतु वाराणसी रेफर किया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित की जाएगी, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट--👇*
Ballia, Ballia | Nov 22, 2026
बलिया।* जनपद के जगदीशपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लगी सचल विज्ञान प्रदर्शनी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने मॉडल, प्रयोग और प्रोजेक्ट से सबका दिल जीत लिया है। *क्या है आंचलिक विज्ञान नगरी?* आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई है, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य विज्ञान को सरल बनाकर जन-मानस में, विशेषकर विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। आंचलिक विज्ञान नगरी केवल लखनऊ की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का एक गौरव है, जो विज्ञान को जन-मानस में लोकप्रिय बनाने के लिए गत *37 वर्षों* से कार्यरत है। आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर आधारित विज्ञान दीर्घाएँ, विज्ञान पार्क, प्रागैतिहासिक प्राणी उद्यान के प्रदर्शन के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के दूरस्थ गाँवों के विद्यालयों में एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उन विद्यार्थियों एवं जनमानस हेतु करता है, जो आंचलिक विज्ञान नगरी का भ्रमण प्रायः नहीं कर पाते हैं। *इस वर्ष बलिया को चुना गया* इसी शृंखला में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विद्यालयों में किया जाता है तथा इस वर्ष *जनपद बलिया, उ.प्र. को* उपर्युक्त कार्यक्रम हेतु चुना गया है
Ballia, Ballia | Nov 21, 2026
*बलिया में GLB स्पोर्ट्स एंड रेडीमेड कलेक्शन का भव्य शुभारंभ संपन्न, खेल सामग्री अब सस्ते दाम पर* *बलिया।* बांसडीह रोड, NCC तिराहा पर *GLB स्पोर्ट्स एंड रेडीमेड कलेक्शन* का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे धूमधाम से संपन्न हुआ। शुभारंभ के मौके पर दुकान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, खिलाड़ी, युवा एवं स्थानीय दुकानदार बड़ी संख्या में पहुंचे। दुकान संचालक ने बताया कि यहां *होलसेल एवं रिटेल* दोनों दरों पर सभी प्रकार के स्पोर्ट्स एक्सेसरीज उपलब्ध होंगे। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी सहित सभी खेलों के सामान के साथ-साथ *रेडीमेड कपड़े* भी उचित और किफायती दाम पर मिलेंगे। ग्राहकों को उद्घाटन के अवसर पर विशेष छूट भी दी गई। स्थानीय खिलाड़ियों ने कहा कि अब अच्छी क्वालिटी का स्पोर्ट्स सामान लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, अब ये सुविधा NCC तिराहा पर ही मिल जाएगी।
Ballia, Ballia | Nov 21, 2026
CM योगी की माता जी के निधन पर शोक, राहुल तिवारी पराशर का स्वागत कार्यक्रम सादगी से संपन्न*
Ballia, Ballia | Nov 21, 2026
*जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व एवं चल रहे ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 के दृष्टिगत मेला क्षेत्र एवं स्नान घाटों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।* *आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व और जनपद बलिया में चल रहे ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.11.2026 को जिलाधिकारी बलिया श्री ज्ञानेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से ददरी मेला परिसर (नंदीग्राम), मीना बाजार क्षेत्र तथा गंगा स्नान घाटों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों/कर्म0 को निर्देशित किया गया कि- 1. *सुरक्षा एवं सतर्कता:* मेला परिसर, मीना बाजार एवं स्नान घाटों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की निगरानी हेतु लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU), बम निरोधक दस्ता (BDDS) और एंटी-सबोटाज टीमों को निरंतर सक्रिय रखा जाए। 2. *घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था:* कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी में मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों, जल पुलिस और नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो। 3. *यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन:* महावीर घाट से पीडब्ल्यूडी स्टोर तक निर्धारित पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित किया जाए तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन व यातायात योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए। 4. *साफ-सफाई एवं पेयजल:* नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र और घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें, पर्याप्त डस्टबिन लगवाएं और श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 5. *खोया-पाया केंद्र व सहायता:* मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर 'खोया-पाया केंद्र', पुलिस सहायता बूथ और चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएं। *निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया , क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।* *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026
*बनरही में डीएम ने खेत में उतरकर कराया क्रॉप कटिंग प्रयोग, धान की उपज का किया आकलन* बलिया। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बनरही में शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का प्रयोग कराया। इस दौरान उन्होंने आराजी संख्या 322 में किसान श्री सुरेंद्रनाथ यादव के खेत में निर्धारित क्षेत्रफल की धान की फसल कटवाकर उसकी उपज का आकलन किया। क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगी धान की फसल की कटाई कर उसका वजन किया गया। वजन करने पर कुल उपज 18.690 किलोग्राम प्राप्त हुई। इस आधार पर खेत में धान की उपज सामान्य पाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026