*थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के आदेशानुसार कुल 31 मुकदमें से सम्बन्धित कुल 540 लीटर अवैध शराब का कराया गया विनष्टीकरण ।*
उल्लेखनीय है कि काफी समय से थानों में अवैध शराब जमा है जिसके निस्तारण हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है । *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया डॉ0 ईरज राजा* के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया । इसी क्रम में जनपद के थाना बांसडीह रोड पर अवैध शराब के 31 मुकदमें से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में श्रीमान न्यायालय सिविल जज (सी0 डी0) एफ0टी0सी0/ए0सी0जे0 एम0 जनपद बलिया द्वारा गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में दिनांक 21.11.2026 को थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 31 मुकदमें में (445 लीटर कच्ची व 95 लीटर अग्रेजी) कुल 540 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया गठित कमेटी श्रीमान् उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर, श्री आलोक कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी सर्किल बैरिया जनपद बलिया, श्रीमान आबकारी निरीक्षक सदर श्री विनय राय, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड श्री राजेश बहादुर सिंह की उपस्थिति में कराया गया । उक्त समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी ।
*अबैध शऱाब से सम्बन्धित कुल अभियोगो की संख्या – 31*
*विनष्ट कराये गये अबैध शराब की मात्रा- लगभग 540 लीटर*
*शराब विनिष्टीकरण हेतु गठित टीम का विवरण –*
1. उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर
2. श्री आलोक कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी सर्किल बैरिया जनपद बलिया ।
3. श्री विनय राय आबकारी निरीक्षक सदर बलिया ।
4. थानाध्यक्ष श्री राजेश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड, बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Nov 22, 2026