नीम चक बथानी: खिजरसराय में आधार के एक ही केंद्र पर लंबी लाइनें, प्रखंड में अतिरिक्त केंद्र खोलने की मांग उठी
नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय खिजरसराय में सिर्फ एक आधार सेवा केंद्र होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दूर-दराज के गांवों से लोग आधार कार्ड से जुड़े काम कराने यहां पहुंचते हैं। सुबह से ही केंद्र पर लंबी कतार लग जाती है। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ता है। इसलिए स्थानीय लोगों के द्वारा एक अतिरिक्त केंद्र की मांग उठाई गई है।