महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित...
महाराजा अग्रसेन प्रतिमा किया माल्र्यापण
युगों-युगों तक मार्गदर्शक रहेंगे महाराजा अग्रसेन के मूल्य, आधुनिक जीवन में उनके सिद्धांतों की है सार्थकता : विधायक घनश्याम सर्राफ
आपसी भाईचारे व सौहार्द की भावना मजबूत बनाने के लिए महाराजा अग्रसेन के दूरदर्शी सिंद्धांतों को अपनाना जरूरी : प्रधान सुनील सर्राफ
भिवानी, 11 अक्टूबर : समाजवाद, दया, करुणा और जनसेवा का अमर संदेश देने वाले महान युगपुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर रविवार को भिवानी शहर भक्ति, सेवा और भ्रातृत्व के रंग में रंगा नजर आया। श्री अग्रवाल सभा (रजि.) भिवानी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 21 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे बहुआयामी सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को स्थानीय महाराजा अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ व समाजसेवी धर्मेश शाह ने मुख्य तौर पर पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व ध्वजारोहण करके उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज व राष्ट्र हित में समर्पित भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चें वंशिका, आर्यन, अमन जैन, विवेक बंसल, अमन मित्तल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ, समाजसेवी धर्मेश शाह सहित सभी अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण व ध्वजारोहण करके किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्य और सिद्धांत आज के आधुनिक दौर में भी उतने ही प्रासंगिक और व्यावहारिक हैं जितने सदियों पहले थे। इस मौके पर नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप भी विशेष रूप से उपस्थित हुए और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर सभी को चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर श्री अग्रवाल सभा (रजि.) भिवानी के प्रधान सुनील सर्राफ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद और समानता के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज से गरीबी और विषमता को समाप्त करने के लिए एक ईंट और एक रुपया का ऐतिहासिक सिद्धांत दिया था। इस अनूठी पहल के माध्यम से उन्होंने नए आने वाले प्रत्येक परिवार को समाज के सहयोग से स्वावलंबी और सशक्त बनाया। हमें उनके इस दूरदर्शी सिद्धांत को अपने जीवन में उतारते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को निरंतर मजबूत करना चाहिए।
इस मौके पर दिवाकर जैन, मनीष वैध, प्रवीण गर्ग, विजय बंसल टैनी, सचिन सिंगला अधिवक्ता रामदेव तायल, प्रकाश मित्तल, सुरेश कागची, अशोक बुवानीवाला, रामावतार गुप्ता, लखमीचंद, आशीष मित्तल, मुरारीलाल तौला, नवीन गुप्ता, राजेश गोलपुरिया, विनोद जैन, देवराज तोशामिया, सुरेंद्र जैन, धर्मेंद्र जिंदल, अमित बंसल मुंढ़ालिया, विष्णु केडिया, बृजमोहन गोयल, बीबी जैन अधिवक्ता, मुकेश मित्तल, रत्न लोहिया, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुमित खेमका सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर दिवाकर जैन, मनीष वैध, प्रवीण गर्ग, विजय बंसल टैनी, सचिन सिंगला अधिवक्ता,ख्रामदेव तायल, प्रकाश मित्तल, सुरेश कागची, अशोक बुवानीवाला, रामावतार गुप्ता, लखमीचंद, आशीष मित्तल, मुरारीलाल तौला, नवीन गुप्ता, राजेश गोलपुरिया, सीमा बंसल, नीतू बंसल, मनीषा बंसल, विनोद जैन, देवराज तोशामिया, सुरेंद्र जैन, धर्मेंद्र जिंदल, अमित बंसल मुंढ़ालिया, विष्णु केडिया, बृजमोहन गोयल, बीबी जैन अधिवक्ता, मुकेश मित्तल, राकेश मित्तल, रत्न लोहिया, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुमित खेमका, सुरेंद्र लोहिया सहित बहुत संख्या में महिलाएं, युवा एवं बच्चें मौजूद रहे।