हरियाणा माटी कला बोर्ड के नव निर्वाचित चेयरमैन अनूप प्रजापति का जिले के गाँव बजीना में पहुंचने पर भव्य स्वागत प्रजापति समाज ने एकजुट होकर किया अभिनंदन, समाज के उत्थान और माटी कला को बढ़ावा मिलने की जताई उम्मीद
बजीना (भिवानी), 11 अक्टूबर। गाँव बजीना में रविवार को माटी कला बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन श्री अनूप प्रजापति के आगमन पर प्रजापति समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत समारोह के दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अनूप प्रजापति का माटी कला बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्त होना पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में माटी कला से जुड़े कारीगरों, कुम्हार समाज और पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान मिलेगी। साथ ही समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को भी नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर श्री अर्जुन सिंह, रोहितास प्रजापति, दयानंद प्रजापति, सूरजाराम प्रजापति, डॉ. रामानंद प्रजापति, पूर्व सरपंच बजरंग मड्डु प्रजापति रवींद्र प्रजापति, सुनील प्रजापति पवन /रेनू प्रजापति, श्री पप्पू ठेकेदार मनोज दलीप सतबीर प्रजापति, सुधीर प्रजापति, दयाराम प्रजापति, पितराम प्रजापति सहित समस्त प्रजापति समाज बजीना ने चेयरमैन श्री अनूप प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।