भिवानी में डा. दयानन्द सिवाच द्वारा लिखित पुस्तक लेख माला( धर्म , विज्ञान , समाज व लोकतन्त्र) का विमोचन हुआ तथा "वर्तमान दौर तथा उपस्थित चुनौतियों" पर सेमीनार आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विजयपाल सांगवान ने की ।इसके मुख्य वक्ता जाने माने पूर्व छात्र नेता व सीटू राज्य उपप्रधान कामरेड सुरेन्द्र मलिक , मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रमोद गौरी , विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता देवराज महता , किसान नेता कमल सिंह प्रधान थे । मंच संचालन प्रिंसिपल नन्द किशोर सोलंकी ने किया । साथ में डा. दयानन्द सिवाच की धर्मपत्नी रिशाल कौर , आयोजन समिति सदस्य राजीव सांगवान , कामरेड ओम प्रकाश व सज्जन कुमार सिंगला उपस्थित थे ।