करनैलगंज: परसपुर में जमीनी विवाद बना खूनी खेल, पति ने पत्नी की हत्या कर ससुर को किया घायल
परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दामाद पवन ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने 28 वर्षीय पत्नी संगीता को करंट लगाकर मार डाला और विरोध करने पर ससुर मंगल का गला दबाकर घायल कर दिया। घायल का इलाज CHC परसपुर में चल रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे पुलिस ने संगीता के शव को PM के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।