करनैलगंज: करनैलगंज में सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर मेंहदी हाता के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मिश्रीलाल निवासी दिनारी गांव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा है। सोमवार 9 बजे थाना करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास के CCTV का फुटेज चेक किया जा रहा है।