सुनेल: राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विजेता का सुनेल कस्बे में किया सम्मान
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का शनिवार को सुनेल कस्बे में सम्मान किया गया।गत 28 अप्रेल पिड़ावा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमे सुमित डिडोंरिया ने दो गोल्ड मेडल के साथ स्ट्रोंग मेन का खिताब हासिल किया था।इसके साथ दो गोल्ड रवि दुबे,दो गोल्ड तरूण नामदेव,दो सिल्वर मेडल शुभम झावा व दो सिल्वर मेडल चंदन तंवर ने जीते है।