सुनेल: केसरपुरा में पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार,प्रशासन ने की समझाइश
Sunel, Jhalawar | Apr 26, 2024 सुनेल क्षेत्र के केसरपुरा गांव के ग्रामीणों ने पेयजल की मांग को लेकर आज मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह से एक भी ग्रामीण मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा।ग्रामीण गांव के चौपाल पर इकट्ठे होकर अपनी मांगों पर डटे रहे।सूचना मिलने पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी,कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी आदि ने मोके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइए कर मतदान के लिए राजी किया।