सुनेल: कस्बे के गौतम भवन परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक हुई आयोजित
सुनेल कस्बे में भगवान परशुराम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर गौतम भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सर्व ब्रह्माण समाज के तत्वाधान में परशुराम भगवान की जयंती 12 मई रविवार को मनाई जाएगी।इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे लंकापति बालाजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी।