सुनेल: विश्व श्रमिक दिवस पर सुनेल में मनरेगा श्रमिकों ने रोजगार की उठाई मांग,तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन
सुनेल में श्रमिकों व वार्ड पंचों ने मनरेगा में रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा है। ज्ञापन में बताया की ग्राम पंचायत सुनेल में गत कई महीनों से मनरेगा योजना बंद है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कई महीनों से श्रमिकों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जिससे सुनेल के करीब 2 हजार श्रमिक बेरोजगार बैठे है।