सुनेल: सुनेल क्षेत्र के धाकड़ समाज का 47वां सामूहिक विवाह सम्मेलन उदपुरा गांव में हुआ संपन्न
Sunel, Jhalawar | Apr 28, 2024 श्री आदर्श धाकड़ समाज सुनेल क्षेत्र 80 गांव का सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को ग्राम ऊदपुरा में सम्पन्न हुआ। श्रीअखिल भारतीय धाकड महासभा सुनेल के तत्वाधान में 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न करवाया गया। जिसमें विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ तोरण लगाकर दिन की शुभ वेला में वर वधू का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।