सुनेल: बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ कार्यक्रम के तहत सुनेल क्षेत्र के 60 विद्यालयों में बांधे परिंडे
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा चलाए गए अभियान बेजुबान प्राणियों की प्यास बुझाओ कार्यक्रम के तहत सुनेल क्षेत्र के 60 राजकीय विद्यालयों में 101 परिंडे बांधे गए।कार्यक्रम का गुरुवार को समापन किया गया।इस दौरान 16 ग्राम पंचायतों के गांवों के 60 राजकीय विद्यालयों में शिक्षक संघ की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा परिंडे बांधे गए।