अमरिया: अमरिया में मुख्यमंत्री ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, शिक्षकों को बांटे गए कार्ड
शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात। अमरिया ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को सुबह 10 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया, वहीं विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजे जाने का कार्यक्रम भी देखा गया।