गायघाट: मैठी टोल प्लाजा के समीप विदेशी शराब से लदे कार को पुलिस ने किया जब्त, मौके से चार कारोबारी हुए गिरफ्तार
गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के समीप पुलिस ने विदेशी शराब लोड एक कार जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। कार में राष्ट्रीय जनता दल गायघाट युवा प्रखंड महा सचिव का बोर्ड लगा हुआ था। कार के दरवाजे व इंजन के समीप तहखाना बनाकर विदेशी शराब की 490 पीस टेट्रा पैक छुपाकर रखी गई थी।